शासकीय उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल मे कॉमर्स की 40 सीट बढ़ेंगी। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने विद्यार्थियों की मांग पर शासकीय उत्कृष्टता संस्थान में कॉमर्स बिषय की सीट बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। इससे प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों को प्रवेश मिल सकेगा।