इराक में फंसी ४६ भारतीय नर्सें स्वदेश लौटीं

इराक में फंसी ४६ भारतीय नर्सों और १३७ अन्य लोगों को लेकर कुर्दिस्तान के अरबिल से रवाना हुआ एयर इंडिया का विशेष विमान आज दोपहर कोच्चि पहुंचा।  केरल के मुख्यमंत्री उम्मन चाण्डी स्वयं नर्सों की अगवानी के लिए मौजूद थे।

दिन में ११ बजकर ५७ मिनट पर सुबह विशेष विमान इराक से नर्सों को लेकर कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचा। आईएसआईएस क्षेत्र से मुक्त हुई नर्सों के रिश्तेदार और मित्र सुबह से ही हवाई अड्डे पर उनका इंतजार कर रहे थे। ज्यादातर परिवार जन कल ही हवाई अड्डे पहुंच गए थे। ये बहुत ही भावुक क्षण था और अब सभी जगह खुशी का माहौल है। यहां मौजूद सभी लोग भारत की कूटनीतिक विजय पर गर्व महसूस कर रहे थे। विमान में १८३ यात्री थे जिसमें से ३७ यात्री मुंबई में उतरे। तिकरीत अस्पताल की ४६ नर्सें कोच्चि में उतरी। इनमें से एक नर्स तमिलनाडु की और बाकी केरल की है। इन नर्सों को उनके गृह नगर तक छोड़ने के विशेष इंतजाम किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *