प्रधानमंत्री के पूर्व आर्थिक सलाहकार सी रंगराजन की अध्यक्षता वाली समिति ने कहा है कि देश में दस व्यक्तियों में से तीन गरीब हैं। गरीबी के अनुमान पर तेंदुलकर समिति की रिपोर्ट को खारिज करते हुए रंगराजन समिति ने कहा है
कि वर्ष २००९-१० में गरीबी का प्रतिशत ३८ दशमलव २ था, जो २०११-१२ में साढ़े उन्तीस प्रतिशत रह गया। योजना मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को सौंपी रिपोर्ट के अनुसार शहरों में प्रतिदिन ४७ रुपये और गांवों में ३२ रूपये से कम खर्च करने वाले व्यक्तियों को गरीब माना जायेगा जबकि सुरेश तेंदुलकर समिति ने प्रतिदिन ३३ और २७ रुपये से कम खर्च करने वालों को गरीब माना था। तेंदुलकर समिति की प्रणाली की समीक्षा के लिए रंगराजन समिति का गठन पिछले साल किया गया था। तेंदुलकर समिति की रिपोर्ट पर आधारित योजना आयोग के अनुमानों की तीखी आलोचना हुई थी।