संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। वित्त मंत्री अरुण जेटली नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए सरकार का पहला आम बजट १० जुलाई को पेश करेंगे। आर्थिक समीक्षा ९ जुलाई को जारी की जाएगी
और रेल बजट कल पेश किया जायेगा। सत्र १४ अगस्त को समाप्त होगा और इसकी २८ बैठकें होंगी। सरकार ने कहा है कि वह संसद में किसी भी मुद्दे पर बहस के लिए तैयार है। सरकार ने संसद की गरिमा के अनुरूप संसदीय कामकाज सुचारू रूप से चलाने में विपक्ष से सहयोग की अपील की है । श्री नरेन्द्र मोदी के पहले बजट पर खुदरा क्षेत्र को आशा है कि सरकार कराधान तर्कसंगत बनाएगी, लागत कम करेगी, आपूर्ति की बाधाओं को ठीक करेगी और विकासोन्मुख निवेश को बढ़ावा देगी।