इंफाल में आज सवेरे बम विस्फोट में पांच वर्ष के एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गये हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विस्फोट सवेरे करीब साढ़े नौ बजे सिंग्जामेई पुलिस थाने के अंतर्गत इंफाल-मोरेह
राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे इलाके में हुआ। घायलों को इंफाल के क्षेत्रीय चिकित्सा संस्थान में भर्ती कराया गया है। पुलिस अपराधियों की धर पकड़ के लिए कार्रवाई कर रही है। अब तक किसी की गिरफ्तारी की ख़बर नही है।