दिल्ली दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर बन गया है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में सिर्फ जापान की राजधानी तोक्यो की आबादी दिल्ली से अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि १९९० के बाद से
दिल्ली की आबादी दोगुनी हो गई है। इसके मुताबिक दिल्ली में फिलहाल दो करोड़ पचास लाख लोग रह रहे हैं। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि दिल्ली २०३० तक दुनिया में दूसरी सबसे अधिक आबादी वाला शहर बना रहेगा।