ऊर्जा एवं जनसंपर्क मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि बरसात के बाद एन.एच.-75 रीवा-सीधी मार्ग को फोर-लेन किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को कार्य की टेण्डर प्रक्रिया समय-सीमा में करने के निर्देश दिये।
ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ल ने आज रीवा-सीधी सड़क मार्ग का मुआयना कर इसकी आवश्यक मरम्मत के संबंध में निर्देश दिये। ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ल ने एन.एच.-75 के लिये भूमि अधिग्रहण की स्थिति की भी समीक्षा की। ऊर्जा मंत्री ने मरम्मत संबंधी सभी कार्य 15 दिन में आवश्यक रूप से पूरा किये जाने के लिये कहा। नेशनल हाईवे के चीफ इंजीनियर ने बताया कि फोर-लेन के लिये भूमि अधिग्रहण संबंधी अवार्ड पारित किये जा चुके हैं। इनमें जो आपत्तियाँ आयी थीं, उसका निराकरण किया जा चुका है। ऊर्जा मंत्री ने सीधी से चौफाल सड़क, हनुमना से बहरी सड़क, रीवा-सीधी राष्ट्रीय राजमार्ग हेतु बायपास की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले की बदहाल सड़कों को जल्द से जल्द ठीक किया जायेगा।