बम्बई शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में सेन्सेक्स ९४ अंक की गिरावट के साथ २६ हजार १७७ पर खुला। अब से कुछ देर पहले यह १७४ अंक की गिरावट के साथ २६ हजार १०५ पर था। नेशनल
स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी ४८ अंक घटकर ७ हजार ७८२ पर था। अन्तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में शुरूआती कारोबार में आज डॉलर के मुकाबले रूपया पांच पैसे कमजोर हुआ। एक डॉलर ६० रूपये १७ पैसे का बोला गया।