इस्राइल के एकतरफा संघर्ष विराम को आज आधी रात तक बढ़ाए जाने के बावजूद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी की खबरें हैं। गज+ा से उग्रवादियों ने दक्षिण और मध्य इस्राइल में २० रॉकेट दागे। इनमें से दो रॉकेट तेल अवीव को निशाना
बनाकर दागे गए थे, जिसके बाद देश भर में अलर्ट के तौर पर सायरन बजाए गए। इस्राइली सेना के प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण गज+ा पट्टी के रफा इलाके में रॉकेट छोड़े जाने के स्थानों पर इस्राइली सेना ने जवाबी कार्रवाई की। शुरूआत में, इस्राइल ने १२ घंटे के संघर्ष विराम को चार घंटे और बढ़ाकर शनिवार आधी रात तक और फिर एक और दिन के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया था। दोनों पक्षों ने शनिवार मध्य रात्रि तक संघर्ष विराम कायम रखा। आठ जुलाई से जारी संघर्ष में एक हजार ४७ से ज्यादा फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। कल गज+ा में मलबे से एक सौ ५० फलीस्तीनियों के शव निकाले गए।