सहारनपुर के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में देखते ही गोली मारने के आदेश

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कल जमीन विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़पों के बाद देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए हैं। झड़पों में तीन लोग मारे गए और उन्नीस घायल हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिले में आपराधिक दंड संहिता की धारा १४४ के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है और छह थाना क्षेत्रों में कफ्‌र्यू लगा दिया गया है। कल भीड़ के कई दुकानों को आग लगाने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने रबर की गोलियां चलाईं। तनाव तब शुरू हुआ जब कल तड़के कुतुबशेर क्षेत्र में एक समुदाय के लोगों ने निर्माण कार्य शुरू किया जिस पर कुछ लोगों ने आपत्ति व्यक्त की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से गृह मंत्री राजनाथ सिंह की बातचीत के बाद अर्द्धसैनिक बल भेजने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *