महिला-बाल विकास विभाग की मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व योजना में विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण देने के लिए रिसोर्स पर्सन के ऑनलाईन आवेदन की तिथि 14 अगस्त, 2014 तक बढ़ा दी गई है।
इच्छुक आवेदक पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी तथा ऑनलाइन आवेदन http://www.mpwcdmis.gov.in/ पर कर सकते हैं। आवेदक विस्तृत जानकारी के लिये कार्यालयीन समय में संचालनालय महिला-बाल विकास विभाग, विजयाराजे वात्सल्य भवन, अरेरा हिल्स, भोपाल में संपर्क कर सकते हैं।