मध्यप्रदेश में भोपाल की एक अदालत ने आज प्रदेश कांग्रेस इकाई के प्रवक्ता ए.के. मिश्रा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मानहानि मामले में जमानत दे दी है।
व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड घोटाला मामले में श्री मिश्रा ने श्री चौहान और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। राज्य सरकार ने उनपर भोपाल की अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया था।