विकास मंत्री अनोश इक्का की करीब एक अरब रूपए की सम्पत्ति जब्त की

प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के पूर्व मंत्री अनोश एक्का की करीब एक अरब रूपए की सम्पत्ति कुर्क कर ली है। यह कार्यवाही आय से अधिक सम्पत्ति मामले में चोरी छिपे धन विदेश भेजे

जाने की शिकायत की जांच के सिलसिले में उठाया गया है। प्रवर्तन निदेशालय तत्कालीन मुख्यमंत्री मधु कोडा के मंत्रिमंडल में ग्रामीण विकास मंत्री रहे श्री एक्का के खिलाफ पिछले तीन वर्षों से जांच कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोडा और उनके तब के मंत्रिमंडल सहयोगियों के खिलाफ भी विभिन्न एजेंसियाँ जांच कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *