फसलों की गुणवत्ता से समझौता किये बिना उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम करें

प्रधानमंत्री ने कृषि वैज्ञानिकों से कहा है कि वे फसलों की गुणवत्ता से समझौता किये बिना, तेजी से उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में काम करें। नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के स्थापना दिवस समारोह

को संबोधित करते हुए श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि प्रति हेक्टेयर उत्पादकता बढ़ाने की जरूरत है लेकिन साथ ही इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा कि फसलों की गुणवत्ता पर कोई प्रतिकूल असर न पड़े। उन्होंने कहा कि हरित और श्वेत क्रांति के बाद अब नील क्रांति की जरूरत है। श्री मोदी ने कहा कि मत्स्य पालन क्षेत्र में विकास की प्रचुर संभावनाएं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *