हरियाली महोत्सव को सफल बनायें

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाली महोत्सव पर प्रदेशवासियों का आव्हान किया है कि पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिये अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और सरकार के प्रयास में सहयोग करें।

श्री चौहान ने कहा कि प्रकृति के प्रति प्रेम और वनों के संरक्षण-संवर्धन के लिये हरियाली महोत्सव पर्यावरण चेतना जागृत करने का प्रयास है। उन्होंने एक करोड़ पौधे लगाने के लक्ष्य की सराहना करते हुए कहा कि यह जरूरी है कि पौधरोपण के बाद उनकी समुचित देखभाल हो। इस कार्य में प्रकृति-प्रेमी और आमजन का सहयोग आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा क‍ि इस कार्य से गाँव का विकास होगा और लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने हरियाली महोत्सव को सफल बनाने के लिये प्रदेशवासियों से सक्रिय सहयोग देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *