पांच सौ करोड़ रुपये के राष्ट्रीय गोकुल मिशन की शुरूआत

गायों की देसी नस्लों के संरक्षण और विकास को केन्द्रित और वैज्ञानिक ढंग से बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कल राष्ट्रीय गोकुल मिशन की शुरूआत की। इस मिशन का लक्ष्य दुग्ध का उत्पादन बढ़ाना

, गायों की नस्ल सुधारना और स्वस्थ हाई जैनेटिक बैल उपलब्ध कराना है। नई दिल्ली में इस मिशन की शुरूआत के अवसर पर कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि यह परियोजना, गोजातीय प्रजनन और डेयरी विकास संबंधी राष्ट्रीय कार्यक्रम का अंग है। बारहवीं पंचवर्षीय योजना में इसके लिए पांच सौ करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *