गज़ा में कल इस्राइल के हमलों में सौ से ज्यादा लोग मारे गए। पिछले 22 दिनों से जारी संघर्ष में मरने वालों की संख्या 13 सौ से ज्यादा हो गई है। कल 17 फलस्तीनी उस समय मारे गए
जब इस्राइल के युद्धक विमानों ने भीड़ भरे गज़ा बाजा़र के पड़ोसी इलाक़े- शेजैया में हमले किए। संयुक्त राष्ट्र संचालित एक स्कूल पर इस्राइली टैंकों के हमले में सोलह अन्य फलस्तीनी मारे गए तथा तीन हज़ार से ज़्यादा लोग बेघर हो गए जो जेबालिया के शरणार्थी शिविर में रह रहे थे।