शिक्षक हमेशा नये अनुसंधानों से अपडेट रहें

शिक्षकों को हमेशा नित नये हो रहे आविष्कारों एवं खोजों से अपडेट रहना चाहिये। इससे वे विद्यार्थियों का बेहतर मार्गदर्शन कर सकेंगे। उच्च एवं स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने यह बात शासकीय हमीदिया कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय

भोपाल में ‘शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का शुभारंभ करते हुए कही। श्री जोशी ने विद्यार्थियों से भी चर्चा की। श्री जोशी ने कहा कि विभिन्न विषयों के पाठ्यक्रमों में हो रहे बदलावों के बारे में प्राध्यापकों एवं सहायक प्राध्यापकों को अवगत करवाने के लिये जरूरी है कि समय-समय पर रिफ्रेशर कोर्स करवाये जायें। उन्होंने कहा कि इसीलिये उच्च शिक्षा विभाग द्वारा ‘शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम” तैयार किया गया है। इसके माध्यम से सभी विषयों का प्रशिक्षण दिलवाया जायेगा। श्री जोशी ने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिये सभी लोग मिलकर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारी को विद्यार्थियों तक पहुँचाने के प्रयास होने चाहिये। अतिरिक्ति संचालक उच्च शिक्षा श्री यू.सी. जैन ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 से 8 अगस्त तक चलेगा। श्री जैन ने बताया कि प्रथम चरण में सात संभाग में 6 विषय का प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है। भोपाल संभाग में यह जिम्मेदारी हमीदिया महाविद्यालय को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *