असम में सुरक्षा बलों ने कल रात चिरांग जिले में नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड संगबिजित गुट के एक आतंकवादी को मार गिराया। चिरांग के पुलिस अधीक्षक रंजन भूयां ने बताया कि सुरक्षा बलों ने भूटान की सीमा
से सटे रूनीखाता थाना के तहत अभियान शुरू किया। गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया। सुरक्षाबलों ने इस गुट के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इन आतंकवादियों से दो पिस्तौल बरामद हुईं।