ग्वालियर में एक महिला अतिरिक्त जि़ला और सत्र न्यायाधीश ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है। उच्च न्यायालय की ग्वालियर पीठ
के न्यायाधीश पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला न्यायाधीश ने देश के प्रधान न्यायाधीश को न्यायिक सेवा से इस्तीफा देने के लिए बाध्य होने के कारणों के बारे में लिखा है। महिला न्यायाधीश के आरोपों को खारिज करते हुए उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने प्रधान न्यायाधीश आर. एम. लोढ़ा को पत्र लिखकर कहा है कि वह सीबीआई या किसी भी जांच एजेंसी द्वारा किसी भी तरह की जांच का सामना करने को तैयार हैं। न्यायाधीश ने कहा है कि अगर उन पर लगे आरोप सही साबित हुए, तो वह मृत्युदंड सहित किसी भी तरह के दंड के लिए तैयार हैं।