शालाओं में गूंजेंगे देशभक्ति के तराने

विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, महापुरुषों, शहीदों तथा राष्ट्रीय प्रतीक-चिन्हों के प्रति सम्मान एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से 14-15 अगस्त को शाला-स्तर पर देशभक्ति

कविता पाठ प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में प्राथमिक, मिडिल, हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल वर्ग के विद्यार्थी भाग लेंगे। जनशिक्षा केन्द्र-स्तर की प्रतियोगिता में 21 अगस्त को प्राथमिक, मिडिल स्कूल के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विकासखण्ड-स्तर की 8 सितम्बर की प्रतियोगिता में प्राथमिक/मिडिल, हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र-छात्राएँ शामिल होंगे। जिला-स्तरीय प्रतियोगिता 22 सितम्बर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *