उत्तर प्रदेश में कथित सामूहिक दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन की घटना के सिलसिले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो महिलाओं सहित 3 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यह मामला संसद में शू्न्यकाल के दौरान मेरठ के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने उठाया। इस बीच केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश सरकार से जल्द इस घटना की विस्तृत जानकारी देने को कहा है। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने घटना की जांच की मांग की है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।