प्रदेश में वर्षा की स्थिति

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जून से 6 अगस्त, 2014 तक 7 जिले में सामान्य से अधिक, 30 जिले में सामान्य और 14 जिले में कम वर्षा हुई है। जिन जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज हुई है

उनमें टीकमगढ़, सीधी, खण्डवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल और शिवपुरी हैं। सामान्य वर्षा वाले जिले राजगढ़, कटनी, मण्डला, खरगोन, ग्वालियर, अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, अशोकनगर, अलीराजपुर, गुना, होशंगाबाद, भोपाल, रायसेन, विदिशा, उमरिया, दतिया, सागर, दमोह, बालाघाट, रीवा, छिन्दवाड़ा, बड़वानी, सीहोर, इंदौर, सिवनी, शहडोल, डिण्डोरी, झाबुआ और सिंगरौली हैं। कम वर्षा वाले जिले छतरपुर, श्योपुर, नीमच, उज्जैन, धार, शाजापुर, सतना, मंदसौर, मुरैना, पन्ना, देवास, भिण्ड, रतलाम और आगर-मालवा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *