श्री अमरनाथ यात्रा का आज 42वां दिन है। कल शाम तक तीन लाख 70 हजार 339 तीर्थयात्री पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके थे। कडी सुरक्षा के बीच 70 यात्रियों का 43वां जत्था
आज सवेरे साढे चार बजे जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। इसके साथ ही कुल 54 हजार 299 तीर्थयात्री जम्मू के आधार शिविर से रवाना हो चुके हैं।