भगवान कृष्ण के जन्म का पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज देश के विभिन्न हिस्सों में भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।
द्वारिकाधीश मंदिर और भगवत भवन से जन्माष्टमी आयोजनों का सीधा प्रसारण रात ग्यारह बजकर दस मिनट से बारह बजकर 15 मिनट तक किया जाएगा। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है।