बिहार में पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते-एटीएस, ने जम्मू कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन को हथियार देने के संदेह में हथियार सप्लाई करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो मुंगेर के और तीसरा उत्तर प्रदेश से है।
ए. टी. एस. के एक सूत्र ने बताया कि इन लोगों पर दिल्ली के रास्ते जम्मू कश्मीर में हिजबुल को छोटे हथियार सप्लाई करने का संदेह है। इनके पास से दो पिस्तौल और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए।