भारत और पाकिस्तान के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता रद्द कर दी गई है। बातचीत इस महीने की 25 तारीख को इस्लामाबाद में होनी थी। यह फैसला कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर शाह की कल नई दिल्ली में पाकिस्तान
के उच्चायुक्त अब्दुल बासित से मुलाकात के बाद लिया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने बताया कि विदेश सचिव सुजाता सिंह ने श्री अब्दुल बासित को फैसले की जानकारी दे दी है। सैयद अकबरूददीन ने कहा कि पाकिस्तान के उच्चायुक्त की अलगाववादी नेताओं के साथ बातचीत से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए रचनात्मक राजनयिक प्रयासों को धक्का लगा है।