लद्दाख के बर्तसे इलाके में भारतीय क्षेत्र में चीनी सैनिकों के 25 से 30 किलोमीटर अंदर तक घुसने की खबर है। पिछले साल चीनी सैनिकों ने अपने तंबू लगाये थे और तीन सप्ताह तक दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही थी।
आधिकारिक सूत्रों के हवाले से पीटीआई ने बताया कि भारतीय सैनिकों के एक गश्ती दल ने रविवार को अपने केंद्र से जम्मू कश्मीर में उत्तरी लद्दाख के बर्तसे इलाके की नयी पेट्रोल बेस चौकी की ओर जाते हुए पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पी एल ए) के जवानों को देखा था। सूत्रों ने कहा कि सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एल ए सी) से 25 से 30 किलोमीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में चीनी जवानों को देखा।