मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 20 से 22 अगस्त तक दुबई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे आगामी माह अक्टूबर में इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के संदर्भ में संभावित निवेशकों के साथ चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री के साथ उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय और उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता रहेंगे। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान और प्रतिनिधि मंडल द्वारा संभावित निवेशकों से प्रदेश निर्माण क्षेत्र, पर्यटन अधोसंरचना विकास, पेट्रोकेमिकल प्र-संस्करण, प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ एवं सब्जियों, फलों, मसालों के निर्यात संबंधी संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान 20 अगस्त को दुबई पहुँचेंगे और 22 अगस्त की शाम को दुबई से मुंबई के लिये रवाना होंगे।