प्रधानमंत्री ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ से कहा है कि वह भारत को रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में विश्व में अग्रणी बनाने के लिए तेज़ी से काम करे। आज नई दिल्ली में डीआरडीओ के पुरस्कार वितरण समारोह
में श्री नरेन्द्र मोदी ने इसके लिए रक्षा अनुसंधान कार्य में प्रवीणता लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युद्ध और रक्षा के बदलते मानदंडों में प्रौद्योगिकी बहुत महत्वपूर्ण हो गयी है। उन्होंने संगठन के वैज्ञानिकों से कहा कि वे जवानों का जीवन अधिक सुगम बनाने के लिए नए-नए विचारों के साथ आगे आयें।