प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज झारखंड में रांची में राष्ट्रीय डिजिटल साक्षरता मिशन का उद्घाटन करेंगे। वे रांची के निकट बेरो में सात सौ 65 के वी विद्युत ग्रिड भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं और परियोजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। कि प्रधानमंत्री रांची से ही जसीडीह के विशाल पेट्रोलियम भंडारण टर्मिनल की भी शुरूआत करेंगे।