दुबई के मीडिया में मध्यप्रदेश की गूँज

हान की दुबई यात्रा में इसका प्रत्यक्ष प्रमाण मिल रहा है। न केवल संयुक्त अरब अमीरात निवासी, अनिवासी भारतीय बल्कि जनसंचार माध्यम भी मध्यप्रदेश की दस साला उपलब्धियों का जिक्र किसी न किसी रूप में इस यात्रा में कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की प्रशंसा में न केवल कहा जा रहा है बल्कि लिखा भी जा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात के बहुप्रसारित अंग्रेजी दैनिक खलीज़ टाइम्स ने मुख्यमंत्री की यात्रा को महती कव्हरेज दिया है। अखबार के अनुसार दुबई में रहने वाले प्रमुख भारतीय कारोबारी श्री भरतभाई शाह ने इंदौर में अक्टूबर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के संदर्भ में कहा कि ‘हम इस बात को लेकर आशान्वित है कि दुबई में रहने वाले अनिवासी भारतीयों को इस आयोजन में आर्कषक निवेश अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही हम ‘निवेस्ट मध्यप्रदेश’ के आयोजन में एक बड़े प्रतिनिधि-मंडल के साथ जाने की योजना बना रहे हैं। इससे हमें भारत में कारोबारी बिरादरी के बारे में और गहरी समझ मिलेगी और हम बेहतर निर्णय ले पायेंगे। इसी अखबार को गल्फ पेट्रोकेम के मेनेजिंग डायरेक्टर श्री सुधीर गोयल ने कहा कि ‘हमारा इंटरएक्टिव सेशन दुबई और मध्यप्रदेश दोनों के बारे में से एक ही जगह अत्यंत उपयोगी जानकारी उपलब्ध करवाने का हमारा पहला प्रयास है। इस सेशन से यह पता चला है कि दुबई से कम लागत का वित्त पोषण और उद्यमिता कौशल के साथ-साथ अन्य लाभ भी मिल सकते हैं। इसी तरह मध्यप्रदेश में भी कारोबार की असीम संभावना हैं जिनसे दुबई में रहने वाले अनिवासी भारतीय कारोबारियों को बहुत लाभ मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *