इन्दौर में आगामी 8 से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में छह पार्टनर कंट्री सहित बीस देशों की भागीदारी रहेगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
आज यहाँ ली गयी ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट की तैयारियों की समीक्षा बैठक में दी गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट की समयबद्ध तैयारियाँ की जायें। वे स्वयं हर सोमवार को ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बताया गया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में करीब 71 बड़े उद्योगपतियों ने आने की सहमति दी है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में पिछले इन्वेस्टर्स मीट में किये गये एमओयू की रिपोर्ट रखी जायेगी। ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में आस्ट्रेलिया, कनाडा, साउथ अफ्रीका, मेक्सिको, आस्ट्रिया और यू.के. पार्टनर कंट्री रहेंगे। बैठक में ऊर्जा एवं जनसंपर्क मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री मोहम्मद सुलेमान, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विवेक अग्रवाल भी उपस्थित थे।