उत्‍तर प्रदेश में बाढ की स्थिति गंभीर, म़ृतकों की संख्‍या नवासी हुई

उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर है। राज्य के लगभग एक दर्जन जिलों के 12 सौ से अधिक गांवों के दस लाख से ज्यादा लोगों पर बाढ़ का असर पड़ा है। पिछले 24 घंटे में नौ और लोगों की मौत के साथ ही राज्य में बाढ़

से मरने वालों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है। इस बीच, राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिये केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का आज गोरखपुर जाने का कार्यक्रम है। वह बाढ़ग्रस्त बलरामपुर, बहराईच, गौंडा, सिद्धार्थनगर और बस्ती जिलों का विमान से सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद श्री सिंह राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *