राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने पटना स्थित एनआईए की विशेष अदालत में इंडियन मुजाहिदीन के दस आतंकवादियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। यह आरोप पत्र पिछले साल पटना में भारतीय जनता पार्टी
के प्रधानमंत्री पद के तत्कालीन उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की चुनाव सभा में सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले में दाखिल किया गया है। कि सभी आतंकवादियों पर विस्फोट करने और रांची के हिंदपीड़ी क्षेत्र के एक लॉज में विस्फोटक पदार्थ रखने का आरोप है। प्रतिबंधित संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन के दस आतंकियों के खिलाफ पटना में गत वर्ष भाजपा के तब के प्रधानमंत्री पद के उम्मदवार श्री नरेन्द्र मोदी की सभा में सीरियल ब्लास्ट करने और रांची में बम रखने का आरोप लगाया गया है। रांची के एनआईए के विशेष न्यायाधीश, सह प्रधान न्याय आयोग एस एच काजमी ने एक अन्य आरोपी को नाबालिग घोषित कर दिया, क्योंकि मैट्रिक सर्टिफिकेट के अनुसार घटना वाले दिन उसकी उम्र सत्रह वर्ष दस माह और ग्यारह दिन थी। उसे अब बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।