मुख्यमंत्री ने 184 वर-वधु को आशीर्वाद

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज सीहोर जिले की नसरुल्लागंज तहसील के आदिवासी बहुल ग्राम पिपलानी में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय के साथ पिपलानी में गोंड समाज के 180 और अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के 4, इस प्रकार 184 वर-वधु को आशीर्वाद दिया।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नवयुगलों को अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यहाँ हर साल सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बेटा-बेटियों के बीच फर्क नहीं होना चाहिये। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि गोंड समाज में बेटा और बेटी के बीच किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता है। श्री चौहान ने ग्रामीणों से उनकी कुशल-क्षेम भी पूछी। मुख्यमंत्री बच्चों से यह पूछना भी नहीं भूले कि वे स्कूल जाते हैं या नहीं। शुरूआत में बालिकाओं ने गोंडी भाषा में स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *