ग्वालियर के संभागायुक्त श्री के.के. खरे ने शिवपुरी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री एच.एल. उचारिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
शिवपुरी जिले में ममता अभियान के प्रचार-प्रसार के लिये शुरू किए गए ममता रथ‘ में एक्सपायरी डेट की दवाओं के पैकेट पाए जाने पर सीएमएचओ के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। संभाग आयुक्त ने प्रकरण की जाँच करने के आदेश भी दिए हैं।