योगी आदित्‍यनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने भाजपा सांसद योगी आदित्‍यनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। योगी आदित्‍यनाथ ने बिना अनुमति के कल शाम लखनउ में सार्वजनिक सभा की थी।

जनप्रतिनिधित्‍व अधिनियम की धारा 125 और निषेधाज्ञा के उल्‍लंघन के आरोप में योगी आदित्‍यनाथ और अन्‍य भाजपा नेताओं पर मामले दर्ज किए गए है। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍य चुनाव अधिकारी उमेश सिन्‍हा ने लखनउ जिला प्रशासन से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है और आज योगी आदित्‍यनाथ के भाषण की रिकार्डिंग सौंपने को कहा है। भाजपा सांसद आदित्‍यनाथ ने पाबंदी के बावजूद लखनऊ में रैली की । उन्‍होंने राज्‍य की समाजवादी पार्टी सरकार पर साम्‍प्रदायिक एजेंडे पर चलने का आरोप लगाया। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी भी थे। निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता के उल्‍लंघन के लिए भाजपा सांसद को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन पर नोएडा में विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *