किसानों को खुशहाल बनाने में बनें भागीदार

किसान खुशहाल होगा तो हम सब खुशहाल होंगे। प्रदेश का व्यापार बढ़ेगा और तीव्र गति से विकास होगा। हम सबकी भागीदारी किसानों को समृद्ध और खुशहाल बनाने में होना चाहिये। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा एवं शहडोल

जिला प्रभारी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने यह बात शहडोल में जिला-स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में कृषि महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कही। कृषि महोत्सव 25 सितम्बर से 20 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। श्री गुप्ता ने कहा कि महोत्सव किसी भी सूरत में औपचारिक नहीं होना चाहिये। महोत्सव का लाभ सीधे कृषकों को मिलना चाहिये। महोत्सव के दौरान जिला, जनपद और ग्राम-पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। महोत्सव में किसानों को आधुनिक कृषि, पशु-पालन, मत्स्य-पालन एवं उद्यानिकी फसलों की नवीनतम तकनीक के बारे में बताया जायेगा। श्री गुप्ता ने कहा कि जिले के शत-प्रतिशत गाँव के किसानों तक उन्नत खेती का संदेश जाना चाहिये। योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये स्थानीय बोली में प्रचार सामग्री तैयार करवाई जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *