प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवकों को विभिन्न विषयों में रोजगार देने वाला प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण एमईएस माडयूल, एनएसडीसी पार्टनर के अनुसार निर्धारित अवधि का होगा।
प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए कम से कम आठवीं पास होना जरूरी है। प्रशिक्षण 320 स्व-रोगारियों को दिया जायेगा। आवेदक 30 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी श्री व्ही.आर.कोरी ने बताया कि प्रशिक्षण के ट्रेड में रेडीमेड गारमेंट के निर्माण के लिए अपैरल ट्रेनिंग एण्ड डिजाइन सेंटर, और प्लास्टिक प्रोसेसिंग के लिए सेन्ट्रल इंस्टीटयूट आफ प्लास्टिकस इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी (रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार) भोपाल और मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र रायसेन की संस्थाओं द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षणार्थियों की पात्रता के संबंध में बताया गया कि स्वरोजगारी अनुसूचित जाति वर्ग का सदस्य होना अनिवार्य है। उसकी आय 1.20 हजार से अधिक नहीं हो, आयु 18 से 35 वर्ष के बीच हो, कहीं पहले से नियोजित नहीं हो। विस्तृत जानकारी के लिए जिला अंत्यावसायी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।