मध्यप्रदेश के समग्र की देश भर में धूम

मध्यप्रदेश में संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ समग्र पोर्टल के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सीधे पहुँचाने के अभिनव प्रयास को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है।

वर्तमान में समग्र के जरिये समेकित छात्रवृत्ति, खाद्य सुरक्षा तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। नई दिल्ली के इंडिया हेबिटेट सेन्टर में रविवार को एक समारोह में समग्र पोर्टल को प्रतिष्ठित प्लेटिनम अवार्ड दिया गया। केन्द्रीय श्रम, इस्पात एवं खान मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और मध्यप्रदेश की महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने समारोह में इस श्रेष्ठतम उपलब्धि के लिए समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन म.प्र. को प्लेटिनम स्कॉच अवार्ड से नवाज़ा। मिशन संचालक श्री अजीत कुमार और तकनीकी संचालक श्री सुनील जैन तथा समग्र टीम के सदस्यों ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। इससे पहले शनिवार को मध्यप्रदेश के समग्र पोर्टल को ‘स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट’ भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *