मध्यप्रदेश को मिला राष्ट्रीय सम्मान

मध्यप्रदेश को अधोसंरचना निर्माण क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए इकानॉमिक टाइम्स द्वारा नई दिल्ली में इन्फ्रा लीडर्स मीट में राष्ट्रीय सम्मान दिया गया। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री अशोक गजपति राजू

ने एक गरिमामय समारोह में यह सम्मान प्रदान किया। नई दिल्ली में पदस्थ आवासीय आयुक्त श्री राजेश चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की तरफ से यह सम्मान ग्रहण किया। सम्मान में ट्रॉफी, प्रशंसा-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह शमिल हैं। समारोह में श्री अशोक गजपति राजू ने अधोसंरचना के क्षेत्र में कार्यरत उद्यमियों एवं निवेशकों को चुनौतियों का सामना करने के लिये तैयार रहने को कहा। उन्होंने उड्डयन विभाग की विमानन सेवाओं, एयरपोर्ट एवं कार्गों संबंधित कार्यों में भी निजी क्षेत्र की भागीदारी का आव्हान किया। श्री राजू ने कहा कि आज अन्तर्राष्ट्रीय ट्रैफिक का बहुत बड़ा हिस्सा विदेशी एयरलाइन्स ले रही हैं जबकि भारत का उन देशों से द्विपक्षीय समझौता है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान की कार्गों संबंधी पहल की सराहना

केन्द्रीय मंत्री श्री राजू ने कहा कि विमानन सेवाओं के विस्तार में निजी क्षेत्र को भी आगे आना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान से हाल में हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए श्री राजू ने कहा कि उन्होंने कार्गों क्षेत्र में नवाचार संबंधी सराहनीय पहल की थी। समारोह में राजस्थान के ऊर्जा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह सहित गुजराज, एनबीसीसी, इरकॉन, ए.ए.आई, जे.एन.पी.टी, रिलायंस इन्फ्रा-स्ट्रक्चर, पुंज लॉयड, जी.वी.के. आदि को भी अधोसंरचना क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्यों के लिये सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *