उत्तर प्रदेश में गोरखपुर में एक रेल दुर्घटना में 12 यात्रियों की मृत्यु हो गयी है और 44 घायल हुए हैं। बरौनी जा रही लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस का इंजन गोरखपुर स्टेशन के निकट नंदनगर रेलवे क्रासिंग
पर लखनऊ जा रही मडुआडीह-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस के डिब्बों से टकरा गया। राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के लिये वरिष्ठ प्रशासनिक और रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। कृषक एक्सप्रेस के ड्राइवरों को निलंबित कर दिया गया है। चार रेलगाड़ियां बीच रास्ते में रद्द कर दी गयी हैं और सात रेलगाड़ियों के मार्ग बदले गए हैं।