स्वच्छ भारत अभियान में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिये प्रदेशवासियों से अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की अपील की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि जहाँ स्वच्छता है

वहाँ ईश्वर का वास होता है। स्वच्छता से सुन्दरता, प्रसन्नता, स्वास्थ्य, समृद्धि है। इसीलिये महात्मा गाँधी के जन्म दिवस से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान प्रारंभ कर रहे हैं। श्री चौहान ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, सबका कर्त्तव्य है। श्री चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने फैसला किया है कि प्रदेश के सभी विद्यालयों में एक वर्ष के भीतर स्वच्छ शौचालय बना लिये जायेंगे। प्रदेश का ऐसा कोई विद्यालय नहीं होगा जहाँ स्वच्छ शौचालय नहीं हो। इसी तरह सन् 2019 तक प्रदेश के सभी घर में भी स्वच्छ शौचालय होंगे। श्री चौहान ने आव्हान किया है कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिये प्रत्येक प्रदेशवासी बढ़-चढ़ कर स्वच्छता कार्यों में भागीदारी करे। हर सप्ताह कम से कम दो घंटे का समय अपने, घर, गाँव, शहर, गली तथा मोहल्ले को स्वच्छ बनाने के लिये दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *