महात्मा गाँधी के जन्म-दिवस पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 2 अक्टूबर को प्रात: सवा नौ बजे गाँधी भवन में प्रार्थना सभा में शामिल होंगे। वे इसी दिन से राष्ट्रव्यापी स्वच्छ भारत अभियान
का मध्यप्रदेश में शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रात: 11 बजे छोला दशहरा मैदान से लगी तंग बस्ती में सफाई कर स्वच्छता का संदेश देंगे। श्री चौहान दोपहर 12.30 बजे जे.पी. अस्पताल में स्वच्छता कार्य में शामिल होंगे। श्री चौहान ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की अपील की है।