प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच दिन की अमरीका यात्रा के बाद स्वदेश लौट आए हैं। उनकी यह यात्रा बहुत सफल रही है। भारत और अमरीका ने रक्षा, खुफिया तंत्र, आतंकवाद से मुकाबला, अफगानिस्तान, अंतरिक्ष अनुसंधान तथा विज्ञान
जैसे तमाम क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया है। दोनों देशों ने राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा बढ़ाने के लिए समुद्री सुरक्षा में अधिक सहयोग करने पर भी सहमित व्यक्त की है। दोनों देश आतंकवादियों के अड्डे नष्ट करने और लश्करे-तैयबा, जैशे-मोहम्मद, डी कंपनी, हक्कानी नेटवर्क तथा अलकायदा जैसे आतंकवादी संगठनों के लिए धन के स्रोतों को बंद कराने में सहयोग करेंगे। दोनों नेताओं ने आपसी व्यापार पांच गुना बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।