भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना में गठबंधन मुद्दे को लेकर तकरार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन के मुद्दे को लेकर दोनों पार्टियों में तकरार हो रही है। भाजपा ने शिवसेना की सीधी आलोचना से बचने का फैसला किया है

लेकिन शिवसेना, राज्य में हरेक रैली में भाजपा पर अपने हमले तेज कर रही है। शिवसेना के साथ चुनाव बाद गठबंधन के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संभावना को साफतौर से खारिज कर दिया। मुम्बई में रैली को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि दिल्ली में बैठी सरकार ऐसे किसी व्यक्ति के साथ काम नहीं कर सकती जो पार्टी के लिए दरवाजे बंद कर दे। मुम्बई को 2022 तक स्लम मुक्त बनाने का वायदा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग लूट की रकम बटोर रहे हैं लेकिन, नतीजा देने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुम्बईवासियों को अब लाचार नहीं रहने दिया जा सकता। शिवसेना प्रमुख ऊद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा के पास महाराष्ट्र में नेता नहीं है इसलिए इस पार्टी ने प्रचार के लिए श्री मोदी को बुलाया है। श्री ठाकरे ने भाजपा पर धोखा देने और गठबंधन तोड़ने का आरोप भी लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *