अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विज्ञान पदक के लिए भारतीय मूल के अमरीकी प्रोफेसर थॉमस कैलाथ को चुना है।
इस वर्ष व्हाइट हाउस में आयोजित समारोह में 79 वर्षीय कैलाथ अन्य 9 वैज्ञानिकों के साथ ये पदक ग्रहण करेंगे। कैलाथ ने लीनियर सिस्टम्स समेत कई पुस्तकें लिखी हैं।