एयर इंडिया ने कुछ सुरक्षा अधिकारियों को निलम्बित किया

नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने एयर इंडिया के एक विमान में डमी ग्रेनेड पाए जाने को सुरक्षा में चूक मानते हुए विमानन कंपनी के सुरक्षा अधिकारियों और संबंधित कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

यह विमान जेद्दाह से मुम्बई के बीच उड़ान भरता है। एयर इंडिया और नागर विमानन सुरक्षा के संयुक्त दल ने मुम्बई पहुंचकर इस घटना की जांच की और चूक के लिए जिम्मेदार लोगों से पूछताछ की। उड्डयन मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, उन कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जिन पर विमान के उड़ान को हरी झंडी देने की जिम्मेदारी थी। प्रवक्ता ने कहा कि नागर विमानन मंत्री संबंधित संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अगले सप्ताह सुरक्षा मामले की समीक्षा करेंगे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मुम्बई-हैदराबाद-जेद्दा उड़ान वाले एयर इंडिया के इस विमान में मिली वस्तु नकली हथगोला है, लेकिन इसमें विस्फोटक नहीं है। यह वैकल्पिक विमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *