राजा भोज विमान तल के आस पास आतिशबाजी पर रोक


कलेक्टर व जिला दण्डाधिकारी श्री निशांत वरवडे ने राजा भोज विमान तल के आस पास अधिक ऊंचाई तक जाने वाले पटाखों आतिशबाजी के उपयोग पर रोक लगा दी है। धारा 144 के प्रावधानों के तहत

जारी इस आदेश में कहा गया है कि कैलाश नगर, लाऊखेडी,सी.टी.ओ.,इंद्रबिहार,पंचवटी,सिंगारचोली,लालघाटी से रिलायन्स पेट्रोल पंप ,लालघाटी स्थित मेरिज गार्डनों एवं उसके आसपास अहमदाबाद कालोनी,बैरागढ क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति आतिशबाजी/ऊंचाई तक जाने वाले पटाखे नहीं चलायेगा। संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को यह जिम्मेदारी सौंपी है कि वे इस आदेश का प्रभावी ढंग से पालन करायें। आतिशबाजी या अधिक ऊंचाई तक जाने वाले पटाखों से विमानों की आवाजाही को खतरा हो सकता है। इस कारण यह आदेश जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *